जब हमने 2003 में शुरुआत की थी, तो हमने कुछ अलग करने की सोची थी। हम यात्रियों को एक ही जगह पर फ़्लाइट के सभी विकल्प दिखाना चाहते थे, ताकि भ्रम में डालने वाली उन वेबसाइटों की जगह एक आसान विकल्प दिया जा सके जो यात्रा को एक मुश्किल काम बना देती हैं।
अपने तरीके से यात्रा करें
आज की बात करें, तो हम ट्रैवल के मामले में ग्लोबल लीडर हैं। दुनिया भर के 10 करोड़ से भी ज़्यादा लोग हर महीने हमारे ऐप और वेबसाइट का इस्तेमाल करते हैं। हमें खुद पर गर्व है कि हम पारदर्शी और निष्पक्ष हैं। हम सबसे अच्छी डील्स खोजने में मदद करने के लिए फ़्लाइट्स, होटल और रेंटल कार के लिए अरबों किराये सर्च करते हैं। हम आसानी और भरोसे के साथ अपनी ट्रिप की योजना बनाने और बुक करने में यात्रियों की मदद करने के मिशन पर हैं। चाहे जटिल चीज़ों को आसान बनाने के लिए तकनीक का इस्तेमाल करना हो या निष्पक्ष और पारदर्शी समाधान देने के लिए यात्रियों को भरोसेमंद पार्टनर से जोड़ना हो, हम सबसे अच्छा ऑफ़र खोजने में हर किसी की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
हम दुनिया के नंबर एक यात्रा सहयोगी बनने के मिशन पर हैं, जिससे हर जगह लोगों को तेज़ी से आगे बढ़ने, स्मार्ट तरीके से यात्रा करने और आत्मविश्वास के साथ दुनिया की ज़्यादा खोज करने में मदद मिलती है।
ट्रैवल इंडस्ट्री में ग्लोबल लीडर
यात्रा का दूसरा नाम है आज़ादी। इसलिए इसमें कोई दो राय नहीं कि अपनी यात्रा की योजना बनाना और बुकिंग करना आसान होना चाहिए, न कि किसी काम की तरह मुश्किल। हम जानते हैं कि आपको सबसे किफ़ायती किरायों के साथ-साथ ज़्यादा-से-ज़्यादा फ़्लेक्सिबिलिटी की भी तलाश है, ताकि आप चुन सकें कि आपके लिए क्या सही है। यही वजह है कि हम हमेशा कड़ी मेहनत करते हैं और पक्का करते हैं कि हमारे ऐप और वेबसाइट पर टिकट बेहद आसानी से और तेज़ी से बुक किए जा सकें। दुनिया भर में 1200 से ज़्यादा पार्टनर के साथ, हम यात्रियों को सबसे सटीक और भरोसेमंद विकल्पों से जोड़ने के लिए लगातार अपना सबसे अच्छा नेटवर्क विकसित कर रहे हैं, ताकि हर कोई अपने लिए बेहतरीन ऑफ़र पा सके। हर दिन 80 अरब से ज़्यादा किराये सर्च किए जाते हैं, ताकि यात्री निश्चिंत रहें कि उन्होंने एक ही जगह पर सबसे अच्छे विकल्प देख लिए हैं।
हर किसी के लिए आसानी से यात्रा की प्लानिंग
हम कड़ी मेहनत करते हैं, ताकि हमारे यात्रियों को ऐसा न करना पड़े। हम जटिल कामों को आसान बनाने के लिए अपने डेटा, इनसाइट और तकनीकी इनोवेशन का इस्तेमाल करते हैं, ताकि आप सबसे ज़रूरी चीज़ों - जैसे कि तनाव मुक्त प्लानिंग, बुकिंग और यात्रा पर ध्यान दे सकें।
सकारात्मक बदलाव के लिए एक ताकत
हमारा मानना है कि यात्रा का सकारात्मक असर होना चाहिए। इसलिए, हम अपने पार्टनर्स की मदद से ऐसा भविष्य देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जहाँ यात्रियों के प्रति हमारी ज़्यादा ज़िम्मेदारी हो। फ़्लाइट्स के पर्यावरण पर असर को कम करने और निष्पक्ष जानकारी साझा करने से लेकर (ताकि आप सही फ़ैसले ले सकें), हमारी साइट को जितना संभव हो उतना सुलभ बनाने और हमारे बिज़नेस को जितना संभव हो उतना समावेशी बनाने तक, हमारी सोच सिर्फ़ आज और कल के लिए नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए है।
हमेशा निष्पक्ष, ईमानदार और पारदर्शी
खुद यात्री होने के नाते, हम हमेशा ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ते हैं - और अपने पार्टनर्स से भी इन्हीं उच्च मानकों पर खरा उतरने की उम्मीद रखते हैं। इसका मतलब है कि आपसे कोई छिपी हुई फ़ीस, कोई गुप्त शुल्क या अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता, इसलिए हम हमेशा निष्पक्ष रहते हैं।
हमारी अब तक की कहानी
यह आपकी दुनिया है।
हम इसे एक्सप्लोर करने में आपकी मदद करेंगे।
फ़्लाइट्स
झटपट ब्रेक से लेकर शानदार एडवेंचर तक, यहाँ लाखों फ़्लाइट्स के लिए सबसे अच्छे किराये पाएँ। कोई छिपी हुई फ़ीस नहीं। कोई छिपा हुआ चार्ज नहीं। स्मार्ट सर्च फ़िल्टर्स, जैसे स्टॉप की संख्या और जाने का समय, आपके लिए सही फ़्लाइट ढूँढने में आपकी मदद करते हैं। इसके अलावा, हमारे पास ऐसे ढेरों सुझाव और तरकीबें हैं, जिनकी मदद से आपकी ज़्यादा बचत हो सकती है।
होटल्स
कहीं पहुँचना ट्रिप का सिर्फ़ एक हिस्सा है। किफ़ायती से लेकर लग्ज़री तक, दुनिया भर में लाखों कमरों के साथ आपकी पूरी ट्रिप को कामयाब बनाने में हम आपकी मदद करने के लिए मौजूद हैं। यहाँ सभी सबसे बड़े नाम वाले होटलों की तुलना करें। दुनिया के प्रमुख होटलों में हमारे शानदार किरायों के साथ, और भी ज़्यादा बचत करें।
कार
झटपट ब्रेक से लेकर शानदार एडवेंचर तक, यहाँ लाखों फ़्लाइट्स के लिए सबसे अच्छे किराये पाएँ। कोई छिपी हुई फ़ीस नहीं। कोई छिपा हुआ चार्ज नहीं। स्मार्ट सर्च फ़िल्टर्स, जैसे स्टॉप की संख्या और जाने का समय, आपके लिए सही फ़्लाइट ढूँढने में आपकी मदद करते हैं। इसके अलावा, हमारे पास ऐसे ढेरों सुझाव और तरकीबें हैं, जिनकी मदद से आपकी ज़्यादा बचत हो सकती है।
