पर्यावरण को बचाने की दिशा में हमारी कोशिश

हम यात्रा के भविष्य को और बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं

यात्रा से सकारात्मक अनुभव मिल सकता है, जिससे सोच का दायरा बढ़ सकता है और कनेक्शन बन सकते हैं। हम जानते हैं कि यात्रा का असर पड़ता है और ट्रैवलर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए, हम ज़्यादा सोच-समझकर फ़ैसले लेने में उनकी मदद करने पर ध्यान दे रहे हैं। साथ ही, आने वाली पीढ़ियों के लिए लोगों, जगहों और समुदायों को भी सपोर्ट कर रहे हैं।

मार्टिन नोलन

चीफ़ लीगल ऑफ़िसर और सस्टेनेबिलिटी एक्ज़िक्यूटिव स्पॉन्सर

"हम जानते हैं कि यात्रियों के लिए सस्टेनेबिलिटी सबसे ज़रूरी है। 65% यात्रियों का कहना है कि यात्रा करते समय सस्टेनेबिलिटी उनके लिए महत्वपूर्ण है। हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम यह पक्का करें कि हमारे व्यवसाय का हमारे लोगों और समुदायों पर सकारात्मक असर पड़े। साथ ही, हमें यह भी स्वीकार करना होगा कि जब जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण पर हमारे व्यवसाय के असर की बात आती है, तो हमें कार्रवाई करनी चाहिए।"

Skyscanner में सस्टेनेबिलिटी

हमारा नेट ज़ीरो का सफ़र

हमने 2045 तक नेट ज़ीरो तक पहुँचने का लक्ष्य तय किया है। यह पक्का करने के लिए कि हम अपनी प्रगति की निगरानी कर सकें, हम अपने क्लाइमेट पार्टनर Watershed की मदद से ग्रीनहाउस गैस (GHG) प्रोटोकॉल के अनुसार अपने पूरे कार्बन फ़ुटप्रिंट को मापते हैं। एक ग्लोबल बिज़नेस के तौर पर, अपने खुद के कार्बन फ़ुटप्रिंट को कम करने के लिए हम जो कुछ भी कर सकते हैं, वह करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम 2021 में COP26 में पर्यटन में क्लाइमेट ऐक्शन के लिए ग्लासगो डिक्लेरेशन के संस्थापक हस्ताक्षरकर्ता थे, जिसके माध्यम से हम हर साल नेट ज़ीरो की अपनी प्रगति पर रिपोर्ट देंगे। हमने पहली बार 2023 में अपना क्लाइमेट ऐक्शन प्लान पब्लिश किया था और यहाँ हमारी प्रगति देखी जा सकती है :

कार्बन क्रेडिट में निवेश करना

अपने फ़ुटप्रिंट को कम करना हमारी प्राथमिकता है। इसके साथ ही, हम बड़े पैमाने पर डीकार्बनाइज़ेशन को सपोर्ट करने के लिए एक और उपाय के रूप में हाई-क्वॉलिटी कार्बन क्रेडिट और सस्टेनेबल एविएशन फ़्यूल (SAF) में भी निवेश करते हैं। इन निवेशों से जलवायु को वास्तविक और मापे जा सकने वाले फ़ायदे मिलते हैं। इसके अलावा, हम अपने खुद के एमिशन को कम करने पर फ़ोकस करना जारी रखते हैं। सावधानी से चुने गए प्रोजेक्ट्स को सपोर्ट करके, हम जलवायु पर ऐसा असर डालना चाहते हैं, जो सबको विश्वसनीय लगे। Watershed के ज़रिए, हम Frontier के साथ भी काम करते हैं। यह एक ऐसा एडवांस मार्केट कमिटमेंट है, जो कंपनियों को भविष्य में खरीदारी करने के लिए प्रतिबद्ध करके और उनके विकास में तेज़ी लाने में मदद करके, शुरुआती चरण के स्थायी कार्बन हटाने के समाधानों का सामूहिक रूप से समर्थन करने में सक्षम बनाता है।

हमारा काम है यात्रियों को निष्पक्ष जानकारी देना, ताकि आप सोच-समझकर फ़ैसला ले सकें। इसी को ध्यान में रखते हुए, हमारा यह मानना है कि फ़्लाइट्स की वजह से पर्यावरण पर पड़ने वाले असर की जानकारी भी दी जानी चाहिए।

कम एमिशन वाले ऑप्शन यहाँ देखे जा सकतें हैं

हवाई जहाज़ के इंजन ईंधन जलाते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) और अन्य ग्रीनहाउस गैसें छोड़ते हैं, जिनसे जलवायु में बदलाव आते हैं। हालाँकि, कुछ फ़्लाइट्स में दूसरों की तुलना में यह एमिशन कम होता है। सोच-समझकर फ़्लाइट चुनने में आपकी मदद करने के लिए, हम आपकी फ़्लाइट के लाइफ़-साइकल एमिशन को CO₂e नंबर के तौर पर दिखाते हैं, जो न सिर्फ़ फ़्लाइट के दौरान ईंधन के जलने से होने वाले एमिशन को दर्शाता है, बल्कि ईंधन के उत्पादन और परिवहन से होने वाले एमिशन को भी दर्शाता है। हम एक ही रूट पर किसी सामान्य फ़्लाइट की तुलना में कम-से-कम 6% कम एमिशन करने वाली फ़्लाइट्स को हाइलाइट करते हैं। आमतौर पर डायरेक्ट फ़्लाइट्स सबसे अच्छी होती हैं, हालाँकि तकनीकी रूप से एडवांस विमानों पर कुछ इनडायरेक्ट फ़्लाइट्स भी सामान्य से कम एमिशन वाली हो सकती हैं। फ़िलहाल हम फ़्लाइट्स की तुलना परिवहन के अन्य साधनों, जैसे कि ट्रेन से नहीं करते, जो आपके रूट के लिए और भी कम एमिशन वाला विकल्प हो सकती हैं।

एमिशन का हिसाब कैसे लगाया जाता है

Skyscanner की एमिशन की जानकारी ट्रैवल इंपैक्ट मॉडल (TIM) के सबसे हाल के वर्ज़न से मिलती है, जिसमें Travalyst Coalition के पार्टनर्स के दिए गए डेटा का इस्तेमाल किया जाता है। Travalyst एक गैर-लाभकारी संगठन है जो आने वाले समय में यात्रा से होने वाले प्रदूषण को कम करना चाहता है, ताकि ट्रैवल इंडस्ट्री के अंदर पर्यावरण को नुकसान न पहुँचाने के लिए कंपनियों द्वारा उठाए जा रहे कदमों की तुलना करना ज़्यादा आसान हो सके। TIM को खास तौर पर हवाई यात्राओं के लिए यही काम करने के लिए बनाया गया था और इसका लक्ष्य उड़ानों के लिए कार्बन एमिशन के बारे में जानकारी को स्टैंडर्डाइज़ करना और उन्हें पारदर्शी बनाना है। हम जानते हैं कि एमिशन की जानकारी भ्रमित करने वाली हो सकती है और अपनी पसंदीदा ट्रैवल साइटों पर अलग-अलग डेटा सोर्स देखने से कोई मदद नहीं मिलती। यही वजह है कि दुनिया के कई बड़े ऑनलाइन ट्रैवल प्लैटफ़ॉर्म का प्रतिनिधित्व करने वाले Travalyst के सभी पार्टनर्स ने TIM के साथ जुड़ने का फ़ैसला किया है, ताकि आप चाहे जहाँ भी सर्च करें, आपको एमिशन के बारे में एक जैसी जानकारी दिखाई दे।

2019 में लॉन्च होने के बाद से - 361 मिलियन से ज़्यादा यात्रियों ने अपने चुने हुए रूट के लिए सामान्य से कम एमिशन वाली फ़्लाइट चुनी है

ट्रेन से यात्रा

सोर्स : International Energy Agency

आमतौर पर, एक समान दूरी तय करने पर फ़्लाइट्स की तुलना में ट्रेन में औसतन 80% कम एमिशन होता है, क्योंकि उनमें प्रति यात्री ईंधन की खपत कम होती है। कुछ ट्रेनें रिन्यूएबल इलेक्ट्रिसिटी से चलती हैं, जिनसे और भी कम एमिशन होता है। Skyscanner में, हम जानते हैं कि कई लोगों के लिए सस्टेनेबिलिटी सबसे ज़रूरी है और हमारा प्लैटफ़ॉर्म किराया, समय, सुविधा और कम एमिशन जैसे कई मानदंडों के आधार पर यात्रा करने के सही विकल्प खोजने में आपकी मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसीलिए मौजूदा समय में, कई देशों में सर्च के नतीजे दिखाते समय, हम रेल से यात्रा करने के चुनिंदा विकल्प ऑफ़र करते हैं।

सस्टेनेबिलिटी पार्टनरशिप्स

ट्रैवल इंडस्ट्री को एकजुट करना

Skyscanner को Travalyst का फ़ाउंडिंग पार्टनर होने पर गर्व है। यह एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो यात्रियों और ट्रैवल इंडस्ट्री को सशक्त बनाता है, ताकि वे अपने और पृथ्वी के लिए बेहतर विकल्प चुन सकें। इस संगठन में ट्रैवल इंडस्ट्री से जुड़े कुछ सबसे बड़े नाम, जैसे कि Amadeus, Booking.com, Expedia Group, Google, Travelport, Trip.com Group, TripAdvisor और Visa शामिल हैं। हम साथ मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि इंडस्ट्री और कंज़्यूमर्स दोनों को बड़े पैमाने पर सस्टेनेबिलिटी के बारे में सटीक जानकारी देकर ज़्यादा इको-फ़्रेंडली विकल्प चुनने में मदद मिल सके। हम बड़े पैमाने पर लगातार सस्टेनेबिलिटी संबंधी जानकारी इकट्ठा, शेयर और पब्लिश करते हैं। हमारे पास दुनिया को एक्सप्लोर करने में लोगों की मदद करने वाली क्षमता है, जिससे लोगों, जगहों और पृथ्वी का भविष्य बेहतर होगा।

SkyNRG के साथ पार्टनरशिप

सस्टेनेबल एविएशन फ़्यूल (SAF) के स्केल-अप को बढ़ावा देना

एविएशन डीकार्बनाइज़ेशन के लिए SAF एक शानदार टूल है, लेकिन इसकी मौजूदा आपूर्ति और असर सीमित है। SAF फ़िलहाल एविएशन की ईंधन की ज़रूरत का सिर्फ़ एक छोटा-सा हिस्सा है। हम SAF की माँग को सपोर्ट करने के लिए SkyNRG के साथ काम कर रहे हैं। SkyNRG के Board Now प्रोग्राम के ज़रिए Skyscanner, SAF के इस्तेमाल के लिए फ़ंड देता है, जिससे हमें अपनी व्यावसायिक यात्रा को ज़्यादा असरदार ढंग से मैनेज करने की कोशिशों के साथ-साथ वैकल्पिक ईंधन के एमिशन के फ़ायदे को पहचानने का मौका मिलता है। हालाँकि, यह SAF हमारी व्यावसायिक यात्रा के तहत ली गई फ़्लाइट्स से सीधे तौर पर जुड़ा नहीं है, लेकिन इसे एयरपोर्ट पर सप्लाई किया जाता है और आजकल उड़ान भरने वाले विमानों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। SkyNRG, SAF के मामले में एक ग्लोबल लीडर है। 2010 से, यह SAF की माँग और उत्पादन क्षमता को बढ़ा रहा है, ताकि उद्योग अपने IATA और अन्य 2050 नेट ज़ीरो प्रतिबद्धताओं को पूरा कर सके। उनका मिशन SAF का उत्पादन बढ़ाना और इसके महत्व के बारे में जानकारी फैलाना है

UnTours के ज़रिए रीजेनरेशन को सपोर्ट करना

Reset Tourism Fund को सपोर्ट करना

Skyscanner ने इस रीजेनरेटिव टूरिज़्म फ़ंड के साथ पार्टनरशिप की है और बदलाव लाने वाले छोटे टूरिज़्म बिज़नेस की मदद के लिए £80,000 दान दिए हैं। UnTours के लिए हमारी मदद से Reset Tourism Fund को सुविधाजनक और किफ़ायती पूँजी मिल सकेगी, जिसकी मदद से नए कारोबारी दुनिया भर के समुदायों में अपना सकारात्मक प्रभाव बढ़ा सकेंगे।

Shared Horizons

The Travel Foundation के साथ हमारा पार्टनरशिप प्रोजेक्ट

हमने The Travel Foundation के साथ पार्टनरशिप की है। यह एक जानी-मानी इंटरनेशनल टूरिज़्म ऑर्गनाइज़ेशन है, जो यह पक्का करती है कि टूरिज़्म से सकारात्मक अनुभव मिल सके। Shared Horizons एविएशन और टूरिज़्म सेक्टर को एक साथ लाता है, क्योंकि इसका मानना है कि इंडस्ट्री में बिखराव से असर डालने के मौके हमारे हाथों से निकल सकते हैं। यह पहल साझा चुनौतियों और मौकों पर क्रॉस-सेक्टर सहयोग को मुमकिन बनाती है। इस काम को एक एडवाइज़री ग्रुप मुमकिन बनाता है जिसमें easyJet, Jet2 और Air New Zealand जैसी एयरलाइंस के प्रतिनिधि; South Pacific Tourism Organisation और Canary Islands Tourism जैसे डेस्टिनेशन ऑर्गनाइज़ेशन के साथ-साथ टेक्नोलॉजी, इंडस्ट्री बॉडीज़ और एकेडमिक इंस्टीट्यूशन शामिल हैं।